देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मनमोहन, राहुल ने आबे को गोली मारे जाने पर दुख जताया, स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली, 08 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके स्वस्थ होने की कामना की।

मनमोहन सिंह ने एक बयान में कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और मेरे मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुन कर स्तब्ध हूं। मैं आबे और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ”

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के सूत्रधार रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ”

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *