देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन में आया बदलाव : तोमर

नई दिल्ली, 01 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन में बदलाव आया है। किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और नवाचार की ओर भी बढ़ रहे हैं। तोमर ने शुक्रवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में डीडी-किसान के स्टूडियो के शुभारंभ के दौरान कहा कि किसानों को जागरूक करने और नवाचार के प्रति प्रेरित करने में डीडी किसान की अह्म भूमिका रही है। तोमर ने कहा कि कृषि मंत्रालय में डीडी किसान के स्टूडियो खुलने से किसानों तक उनके उपयोग की सूचना पहुंचाने में आसानी होगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 08 वर्षों में किसानों के जीवन में बदलाव आया है और किसानी के क्षेत्र में भी आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। ऐसे समय में किसान टेक्नॉलॉजी से जुड़े, वर्तमान परिवेश को पहचानें, महंगी फसलों की ओर जाएं व मुनाफे की खेती करें, इस दृष्टि से सरकार व किसानों के बीच डीडी किसान चैनल एक सेतु का काम करता है। इस स्टूडियो की स्थापना से मंत्रालय की गतिविधियों, कार्यक्रमों व मिशन की अद्यतन जानकारी त्वरित गति से किसानों और अन्य हितधारकों तक पहुंचेगी। उन्होंने कृषि भवन में स्टूडियो खोलने के लिए दूरदर्शन व डीडी-किसान को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 26 मई 2015 को किसानों के लिए डीडी किसान चैनल की शुरुआत की थी। जिसका उद्देश्य देश में कृषि और ग्रामीण समुदाय की सेवा करना और उन्हें शिक्षित कर समग्र विकास का वातावरण बनाने की दिशा में काम करना है। डीडी किसान के कुछ प्रमुख आंतरिक कार्यक्रम हैं जो किसानों को बहुत पसंद आए हैं। इसमें चौपाल चर्चा, किसान समाचार, गांव किसान, मंडी खबर, मौसम खबर, हैलो किसान लाइव (एक घंटे का फोन-इन लाइव), विचार-विमर्श (एक घंटे की पैनल चर्चा), छत पर बागवानी, गुलदास्ता-उत्तर पूर्वी राज्यों से, स्वस्थ किसान (एक घंटे का फोन-इन लाइव, पैनल डिस्कशन) पहली किरण (पूर्वोत्तर शोकेस), कृषि दर्शन (मुख्य कृषि), सरकार आपके साथ, बढ़ते भारत का नया किसान, अपना पशु चिकत्सक, कृषि विशेष आदि।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *