विवेकानंद कॉलेज छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर एकता त्यागी ने मारी बाजी
नई दिल्ली, 12 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पूर्वी दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की उम्मीदवार एकता त्यागी चुनाव जीत जीती हैं। कॉलेज की बाकी 6 सीटों पर एनएसयूआई निर्विरोध पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।
विवेकानंद कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतदान केवल अध्यक्ष पद के लिए हुआ। नामांकन रद करवाने का अंतिम दिन पांच सितंबर था। एक सीट पर एबीवीपी के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा हुआ था, लेकिन अंतिम समय पर दो उम्मीदावारों को अपना नामांकन रद करवाना था, लेकिन उन्होंने नहीं करवाया।
ऐसे में एबीवीपी के सभी उम्मीदवारों के नामांकन रद हो गए। जिस वजह से छह सीटों पर एनएसयूआइ के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआइ से नीतू यादव और एकता त्यागी ने नामांकन भरा था। किसी एक उम्मीदवार को अपना नामांकन वापस लेना था। लेकिन दोनों उम्मीदवार इसी पद पर संगठन से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ गई थी।
काफी हंगामें के बाद एनएसयूआइ ने अपना उम्मीदवार नीतू यादव को घोषित किया। ऐसे में एकता त्यागी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। पांच सितंबर की शाम को एबीवीपी ने एकता को अपने संगठन में शामिल करने के साथ ही अपना उम्मीदवार घोषित किया। एकता ने नीतू को सौ वोट से मात दी।
एनएसयूआई से उपाध्यक्ष पद पर नूरजहां, सचिव पद पर प्रियांशी निर्विरोध विजेता घोषित किए गए हैं। जबकि संयुक्त सचिव पद पर छाया गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर मीनू जोशी और केंद्रीय पार्षद पद पर इशा चैधरी और शिवानी धामा चुनी गईं हैं।
वहीं, डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कॉलेज में दो सीट पर एबीपीवी ने जीत दर्ज की है। एबीपीवी से अध्यक्ष पद पर प्रियांशी यादव और महासचिव विशाल जीते। जबकि एक अन्य पैनल से उपाध्यक्ष पद पर तारिक खान, सचिव मयंक और केंद्रीय पार्षद सीट पर अंकित बंसल जीते। परिणाम आने के बाद कॉलेज के बाहर छात्र संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जमकर लात घूंसे चले। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया।
श्याम लाल कॉलेज में एनएसयूआई ने जीती सभी सीटें
अध्यक्ष- संदीप शर्मा
उपाध्यक्ष- अभिषेक लोहिया
सचिव- मोहन चैधरी
महासचिव- प्रिंस ठाकुर
कोषाध्यक्ष- आरिश रईस
केंद्रीय पार्षद- आदित्य जिंदल
केंद्रीय पार्षद – याशी आर्या