मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से फिल्म जगत सदमे में

मुंबई, 30 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मशहूर पंजाबी लोकगायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से फिल्म जगत सदमे में हैं। किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सिद्धू मूसेवाला अब नहीं रहे।

मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल दादलानी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के माध्यम से ही जानता था। उनके निधन की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भारत में बहुत कम प्रामाणिक आधुनिक कलाकार हैं। वह उस सूची में सबसे ऊपर थे। मैं निःशब्द हूं। वह एक लीजेंड हैं। उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कितना दुखद दिन है!’

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कहा है- ‘सतनाम श्री वाहेगुरु। बहुत ही चौंकाने और बहुत दुखी करने वाली खबर, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।’

शहनाज गिल ने ट्वीट किया- ‘किसे दा जवान दे या पुट एस दुनिया तो चला जावे, इस तो वड्डा दुख कोई नहीं हो सकता दुनिया ते। वाहेगुरुजी मेहर करे।’ उनके ट्वीट का अर्थ है कि दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है कि कोई अपने छोटे बच्चे को खो दे। भगवान, वाहे गुरु जी मेहर करें।’

अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘एक और माँ का बेटा चला गया!’ पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लिखा – ‘ओह वाहेगुरु…दिल दहला देने वाली खबर…बट टैलेंट सी मुंडे च..मैं कादे मिले नी सी..पर ओडी मेहनात बोल दी सी नो डाउट। पैरेंट्स लाई बॉट हार्ड आ.. बाबा भाना मनन दा बाल बख्शी परिवार नू, बौत बुरा दिन आ संगीत उद्योग लाई।’

अभिनेता अजय देवगन ने लिखा- ”वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।’ रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा – ‘दिल दा नी माडा…। ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया – ‘बहुत दुखद, शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं। बच्चे को खोना इस दुनिया में सबसे खराब दुख है।’

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी बयान देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा जिले में गोली मार दी गई। कल सुरक्षा वापस ले ली गई थी। पीड़ित परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। यह एक खुफिया विफलता है और सरकार को खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने इसे दुखद दिन कहा। वीजे और अभिनेता रणविजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, मूसावाला के बारे में चौंकाने वाली खबर, इस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता।

17 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें पेशेवर रूप से सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है, पंजाब के मनसा जिले के मूसेवाला गांव के रहने वाले थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। वह अक्सर अपने उत्तेजक गीतों में खुले तौर पर एक बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने और गैंगस्टरों का महिमामंडन करने के कारण विवाद में रहते थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *