देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

अशोक सम्राट बुद्ध विहार के द्वारा सुल्तानपुरी में बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य शोभायात्रा व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

भव्य शोभायात्रा का उदघाटन कमेटी अध्यक्ष, उपासिका श्रीमती बच्चन देवी भारती एवं संयोजक विजय कुमार भारती के सानिध्य में जय किशन, पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी से रिबन काटवाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया।

नई दिल्ली। (सवांददाताः-महेन्द्र सिंह)। तथागत गौतम बुद्ध के जन्म महोत्सव/बुद्ध पूर्णिमा, दिनांकः 16 मई, 2022 दिन सोमवार के शुभ अवसर पर अशोक सम्राट बुद्ध विहार प्रबंध कमेटी (पंजी.) के तत्वाधान में संस्थापक निर्वाण प्राप्त कैलाश चन्द भारती, अध्यक्ष, उपासिका श्रीमती बच्चन देवी भारती एवं संयोजक विजय कुमार भारती के सानिध्य में 20वीं, भव्य बुद्ध जंयति शोभायात्रा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन अति हर्षो-उल्लास के साथ किया गया। जिसमें धम्म बंधुओं ने नाच-गाकर, भोजन ग्रहण किया।
भव्य शोभायात्रा का उदघाटन कमेटी अध्यक्ष, उपासिका श्रीमती बच्चन देवी भारती एवं संयोजक विजय कुमार भारती के सानिध्य में जय किशन, पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी से रिबन काटवाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शोभायात्रा में बैण्ड बाजे, बग्गी और तथागत गौतम बुद्ध, डॉ.बी.आर.अंम्बेडकर, संस्थापक स्वं. कैलाश चन्द भारती एवं अनागरिक गीता भारती की प्रतिमा सुन्दर रूप से सुसज्जित की गई और सैकड़ो की संख्या में बौद्ध अनुयायि साथ-साथ बुद्ध और भीम के नारो के साथ शांति का संदेश देते हुए, यात्रा में चलते रहे और जगह-जगह शोभायात्रा का सम्मान भी किया गया, सोनू प्रधान के द्वारा जगह-जगह जलपान व बच्चो के लिए फ्रुट, जूस वितरण किए गए और सी-8 में बालमिकी मंदिर कमेटी के द्वारा विजय कुमार भारती, जयकिशन और अन्य बौद्ध अनुयायों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया व जलपान की व्यवस्था भी की गई और डी-ब्लॉक में गुरूद्वारा कमेटी के प्रदाकारियों ने भी शोभायात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था की और जलेबी चौक पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जय किशन द्वारा जलपान, प्रसाद वितरण किया गया। जय किशन ने कहां बताया कि विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध द्वारा बताऐं गए मार्ग पर चलकर ही शांति स्थापित होगी, देश को युद्ध नही बुद्ध चाहिऐं।
शोभायात्रा का विशेष रूप से सहयोग बाहरी जिला, दिल्ली पुलिस, उपायुक्त के द्वारा भारी बल तैनात कर शोभायात्रा को सुरक्षा प्रदान की गशोभायात्रा अशोक सम्राट बुद्ध विहार (मन्दिर) बी-2 ब्लॉक, सुल्तानपुरी से आंरम्भ होकर बी-4, सी-8, सी-9, सी-6 के बीच वाले रोड़ व थाने वाले रोड़ से निकलकर सी-2, सी-4 से होती हुई अंबेडकर पार्क से बी-4, बी-3, बी-1, बी-2, ए-4, ए-3, ए-1, ए-2, डी-1, ई और एफ ब्लॉको के बीच वाले रोड़ से निकलती हुई अशोक सम्राट बुद्ध विहार पर समापन हुई
शोभायात्रा में धम्म प्रेमी, महेन्द्र सिंह, ए.के.भारती, इन्द्रजीत, संजू, हरपाल सिंह (पत्रकार), राजू भारती, राजू पेन्टर, क्रांति, प्रदीप (घन्शु), लोकेश गांधी, गौतम, देवेन्द्र, लक्ष्मन, महेश कुमार, चन्दर, लेहरू, सुरज गुप्ता, लवली सिंह व अन्य सहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *