खेल

बप्पी दा के निधन पर खिलाड़ियों ने जताया दुख, सचिन ने लिखा- ‘आप हमेशा याद रहेंगे’

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन को दो सप्ताह भी पूरे नहीं हुए थे कि संगीत जगत की एक और शख्सियत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डिस्को किंग के नाम से मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का बुधवार को निधन हो गया।

उन्होंने मुंबई स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फैंस से लेकर हर कोई दुखी है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बप्पी दा के निधन पर शोक जताते हुए उनके एक यादगार गाने की लाइन शेयर की है। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैंने बप्पी दा के म्यूजिक का खूब लुत्फ उठाया है, खासकर याद आ रहा है…ड्रेसिंग रूम में कई बार इस गाने को सुना है। उनकी प्रतिभा की सीमा वास्तव में अद्भुत थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय संगीत इंडस्ट्री के आइकन। बप्पी लाहिरी आप बहुत याद आएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘महान संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन का दुखद समाचार। उन्हें उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली संगीत रचनाओं के लिए याद किया जाएगा, जिन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। परिवार को मेरी तरफ से संवेदना।’’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *