देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

देश में एक दिन में कोरोना से 1188 की मौत

नई दिल्ली, 08 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने से भले ही थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान इसके कारण हुई 1188 मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 67,597 मामले दर्ज किये गये, जबकि 1,80,456 लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में रविवार को 55,78,297 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 1,70,21,72,615 टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 9,94,891 रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,80,456 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद इस प्राण घातक विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,08, 40,658 हो गयी। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 2.35 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 96.46 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,188 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद कोविड-19 के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 5,04,062 हो गया।
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 27922 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 302183 रह गयी। वहीं 49586 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5932609 हो गयी है, जबकि 860 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 59115 हो गया है।
कोरोना के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 12011 घटकर 110004 रह गए। इस दौरान राज्य में 18423 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7557034 हो गयी। इस महामारी से 24 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143098 हो गया।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 15970 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 105892 रह गयी है। वहीं 21027 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3272322 हो गयी है, जबकि 13 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37772 हो गया है।
इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 10700 घटकर 87114 रह गयी है। इस दौरान 16802 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3775799 हो गयी है। वहीं 49 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39396पर पहुंच गयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *