उत्तरी दिल्ली के महापौर ने रामलीला मंच के लिए किया भूमि पूजन
नई दिल्ली, 01 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने आज राम वाटिका तिकोना पार्क, कश्मीरी गेट पर रामलीला मंच के लिए किया भूमि पूजन। इस के साथ ही महापौर ने तिकोना पार्क में वर्षा जल संग्रहण के लिए गड्ढे बनाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।
महापौर अवतार सिंह ने कहा कि वे नवयुक रामलीला कमेटी से काफी समय से जुडे हुए है और इस रामलीला मंच से उनका काफी जुडाव है। महापौर ने कहा कि पार्क में वर्षा जल संग्रहण के लिए गड्ढे बनाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश गए है। उन्होंने कहा कि आज हमें वर्षा जल संग्रहण कि अत्यंत आवश्यकता है, क्योकि वर्षा कम होने से भूजल का स्तर भी लगातार गिर रहा है। जलस्त्रोत मृतप्रायः होते जा रहे हैं। सिचाई के साथ पेयजल की समस्या भी बढ़ने लगी है।