मनोरंजन

दिशा पाटनी को देख ‘गुलाबी’ हुआ समंदर का नीला पानी

मुंबई, 31 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इस समय टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में हैं और वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। दिशा फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस इस बात को जानते हैं कि वो बीच की भी दीवानी हैं और अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पहुंच जाती हैं किसी न किसी खूबसूरत लोकेशन पर। दिशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिकीनी पहनकर समुंदर में अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। उन्होंने पिंक कलर की बिकीनी पहनी है। वो समुंदर के किनारे पर हैं और खुद को पानी में डुबोकर नेचर का लुत्फ उठा रही हैं।

इससे पहले दिशा ने बिकीनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। ये तस्वीरें भी मालदीव वेकेशन की ही हैं। इसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ में दिखाई देंगी। इसकी पहली झलक फैंस देख चुके हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

ये सेलेब्स भी मना रहे हैं वेकेशन
दिशा और टाइगर की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स न्यू ईयर वेकेशन के लिए मुंबई से बाहर गए हैं। इनमें अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट सहित कई हस्तियां शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *