देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

बाबासाहेब पुरंदरे को उनके काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगाः नायडू

नई दिल्ली, 15 नवंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जाने माने लेखक और इतिहासकार बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उनके काम के लिए सदैव याद रखा जाएगा। नायडू ने कहा कि पुरंदरे के निधन ने संस्कृति के क्षेत्र में एक खालीपन पैदा कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाबासाहेब पुरंदरे जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक प्रख्यात लेखक, इतिहासकार और नाटककार पुरंदरे को छत्रपति शिवाजी महाराज संबंधी उनकी महान कृतियों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके शोकसंतप्त परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।’’

उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित पुरंदरे का पुणे के एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से लोकप्रिय इतिहासकार कुछ समय से बीमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *