देश दुनिया

सुषमा स्वराज के निधन पर भाकपा ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 07 अगस्त (सक्षम भारत)। भाकपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि देश ने उनके निधन से एक सम्मानित नेता खो दिया है। पार्टी की ओर से बुधवार को जारी शोक संदेश में कहा गया है कि स्वराज, उन राजनेताओं में शामिल थीं जिनका सम्मान सभी राजनीतिक दलों में था। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात में दिल का दौरा पड़ने से स्वराज का निधन हो गया था। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 से 2019 तक विदेश मंत्री रहीं। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं। पार्टी ने स्वराज के सेवा भाव और सबको साथ लेकर चलने की अद्भुद क्षमता का जिक्र करते हुये कहा कि उनका निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति है। भाकपा के महासचिव डी राजा और राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *