देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

नई दिल्ली, 25 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आसमान मुख्यतः साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *