Thursday, March 19, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 11 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में कोकेरनाग इलाके के वाइलू में आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *