देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

नायडू ने अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 06 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री नायडू ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि चैधरी अजित सिंह के कृषि और किसानों की उन्नति में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
श्री नायडू ने कहा, ‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता चैधरी अजित सिंह के असामयिक निधन का समाचार पा कर दुखी हूं। कृषि और कृषकों की प्रगति में आपका योगदान सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिजनों एवं सहयोगियों के साथ हैं। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *