Friday, March 20, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 68 वर्ष के थे।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था।

बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *