Tuesday, March 17, 2026
Latest:
खेल

इस हार को पचाना मुश्किल है: वॉर्नर

चेन्नई, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आसान जीत की ओर बढने के बाद छह रन से पराजय का सामना करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि इस हार को पचाना मुश्किल है।

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा ,’’ हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल ने उम्दा बल्लेबाजी की। हम कोई साझेदारी नहीं बना सके। ‘‘

उन्होंने अपने बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा ,’’ मैं बहुत निराश हूं कि बायें हाथ के स्पिनरों के खिलाफ बल्ला सीधा रखकर शॉट नहीं खेले। ‘‘

उन्होंने कहा ,’’हमें यहां तीन मैच और खेलने हैं और विकेट आगे अच्छी होने की उम्मीद है।हम पावरप्ले में विकेट लेने और बड़ी साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *