मनोरंजन

काजोल के गाने पर बेटी न्यासा ने किया जबरदस्त डांस

मुंबई, 13 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने काजोल के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा जल्द ही 18 साल की हो जाएंगी लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा अपनी मां काजोल के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। न्यासा का यह वीडियो उनके स्कूल इवेंट का है। उनका स्कूल सिंगापुर में है। ऐसे में अपने स्कूल इवेंट में न्यासा ने मां के कई गानों पर झूम कर डांस किया। सबसे पहले वह सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘बोले चूड़ियां’, फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के गानों ‘सजदा’ और ‘तेरे नैना’ पर डांस करती हैं। न्यासा के साथ उनका स्कूल का ग्रुप पर डांस करता है। इसके बाद न्यासा और उनका ग्रुप करीना कपूर और शाहिद कपूर के गाने ‘नगाड़ा’ पर धमाकेदार डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा के डांस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *