भारत के राजपूत और सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
नई दिल्ली, 26 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31.29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चैहान ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31.15 से मात दी। राजपूत और सावंत एक समय 1.3 से पीछे थे लेकिन फिर 5.3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनााये। तोमर और चैहान 580 अंक लेकर चैथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।