Wednesday, March 18, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संवैधानिक कर्त्तव्यः नायडू

नई दिल्ली, 03 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्त्तव्य है।
श्री नायडू ने यहां विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों का स्वामी नहीं है बल्कि वह इन सब को अन्य जीवों के साथ साझा करता है।
उन्होंने कहा, ‘विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर स्मरण रखें कि वन्य जीवों सहित अपने प्राकृतिक परिवेश और संसाधनों का संरक्षण नागरिकों का संवैधानिक कर्तव्य है। मनुष्य पृथ्वी का स्वामी नहीं है बल्कि उसे अन्य जैविक प्रजातियों के साथ साझा करता है। हमारा अस्तित्व ही प्रकृति पर निर्भर है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *