Wednesday, March 18, 2026
Latest:
खेल

कोपा डेल रे: सेविला ने मेस्सी के 900वें मैच में बार्सीलोना को हराया

मैड्रिड, 11 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। लियोनेल मेस्सी को कैरियर के 900वें मैच में पराजय का सामना करना पड़ा जब सेविला ने कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सीलोना को 2.0 से मात दी। मेस्सी ने गोल करने के कुछ मौके गंवा दिये जिसका फायदा उठाते हुए सेविला ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की। उसके लिये पहले हाफ में जुलेस काउंडे और दूसरे हाफ में इवान रेकिटिच ने गोल दागे। दूसरा चरण 27 फरवरी को खेला जायेगा। एक अन्य सेमीफाइनल में एथलेटिक बिलबाओ का सामना लेवांटे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *