डॉ, अंबेडकर जन्मोत्सव पर निकाली भव्या शोभा और धम्म यात्रा
नई दिल्ली। (ए,के, चौधरी) दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान, अजमेरी गेट से बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी दिल्ली (रजि.) के तत्वाधान में बाबा साहब के 135 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में एक विशाल धम्मसभा एवं भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बाबा साहब डॉ अंबेडकर जी के जीवन संघर्षों पर आधारित मनमोहक झांकियां, जिसके साथ बैंड बाजे, नफीरी वाले, ढोल तांशे और नगाड़े पर भंगडा करते हुए बाबा साहब के अनुयाई शामिल हुए । शोभायात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, बारा टूटी, पहाड़ी धीरज, मानक पुरा, शीदी पुरा, देशबंधु गुप्ता रोड, देव नगर, आर्य समाज रोड, रैगर पुरा होते हुए अंत में डा. अम्बेडकर भवन पहाड़गंज पर पहुंची । शोभा यात्रा के मार्ग में जगह पर फूलों की वर्षा करके बाबा साहब के अनुयाइयों द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही बाबा साहब के अनुयाइयों ने बड़ी संख्या में स्वागत मंचों जिसमें जल पान व छवील की व्यवस्था कर रखी थी। शोभायात्रा में हजारों नर नारियों और युवाओं ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा का उदघोष करते रहे । मंच पर गायक विनोद जी (अशोक नगर) मंडली द्बारा बाबा साहब जी से संबंधित सुंदर गीतों ने बाबा साहब के अनुयाइयों का मन मोह लिया।

समारोह में दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री मान्य राजकुमार आनंद जी, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय संजीव कुमार जी, विधायक मान्य प्रवेश रतन जी, विधायक मान्य आले मोहम्मद इकबाल जी, पूर्व विधायका मान्या बीणा आनंद जी, निगम पार्षद मान्या उर्मिला महेंद्र गौतम जी, मान्य सी एस भंडारी जी अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, मान्य गोपाल कृष्ण जी अध्यक्ष श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर ट्रस्ट, मान्य सी एस भंडारी जी अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा दिल्ली, मान्य आनंद लाल जी वरिष्ठ समाज सेवक, मान्य महेंद्र गौतम जी वरिष्ठ समाज सेवक मान्य चकित रवि जी चेयरमैन ऑल कैन स्माइल फाउंडेशन, मान्य नीटू शर्मा जी वरिष्ठ समाज सेवक, मान्या निधि खींची जी समाज सेविका (पूर्व मेयर मान्य महेश खींची जी की अर्धांगिनी) आदि -आदि ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने-अपने विचार रखे । मान्य राजकुमार आनंद जी ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष को बिस्तार से रखा और कहा कि अगर बाबा साहब नहीं होते तो आज हमारी स्थिति बहुत दयनिय होती । संजीव कुमार जी ने भी बाबा साहब के जीवन संघर्षं के साथ समाज को शिक्षा की ओर ज्यादा ध्यान देने की बात रखी । भंडारी जी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में अव अम्बेडकर बाद की जरूरत है हमें बुद्ब धम्म के रास्ते पर चलना होगा । वहीं आंनद लाल जी ने भी बाबा साहब जी के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा की यह समय हमें संगठित होने का है साथ ही बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का है पर जव भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी में चौबिसों घंटे समाज के प्रति समर्पित रहुंगा।
कमेटी के महामंत्री मान्य उत्तम सिंह ने मंच का सफल संचालन करते हुए बाबा सहाव के प्रति अपने विचार रखने से पहले पुष्पांजलि अर्पित की । अभिरक्षक मान्य जय सिंह भारती जी व अध्यक्ष मान्य हंसराज हंस जी ने भी बाबा साहब को पुष्पांजलि देते हुए अपने विचार रखे ।
समारोह में कमेटी के निम्न पदाधिकारीयों व सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
जय सिंह भारती (अभिरक्षक), हंसराज हंस (अध्यक्ष), उत्तम सिंह (महासचिव), भगवान दास नागर (कोषाध्यक्ष),सदस्य गण :- प्रकाश चौधरी, मोहनलाल मिमरोट, अनिल कदम, मुकेश कुमार गौतम, घनश्याम, दिनेश कुमार, एच के मानक, सूरजभान कर्दम, जयकिशन भारती, अरविंद कुमार गौतम, प्रदीप कुमार ।
स्वेच्छा से बिशेष सहयोगियों में एडवोकेट अरविंद कुमार, होपेंद्र प्रकाश विकल।
