देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

183 इंडेन सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ( ए,के,चौधरी)राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में क्राइम ब्रांच (ANTF) ने अवैध एलपीजी रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 183 इंडेन LPG सिलेंडर बरामद किए हैं, जो अवैध तरीके से भरे और सप्लाई किए जा रहे थे।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कई गोदामों में अवैध रिफिलिंग सेटअप चला रहे थे। ये लोग घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर उसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए ऊंचे दामों पर बेच रहे थे, जिससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा था बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी।
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम और BNS के तहत बाउंड डाउन किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध गैस सप्लाई कर रहा था।
यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में, एसीपी सतेंद्र मोहन के निर्देशन और डीसीपी राहुल अलवाल की निगरानी में अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई को जन सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह की अवैध रिफिलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *