देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल
आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद
दिल्ली | ( सहिल गौड़ )भारतीय आदिम जाति सेवक संघ (BAJSS) अब एक नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है, दिल्ली में भारतीय आदमजाति सेवक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से पुर्व न्यायाधीश व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के मुख्य परामर्शदाता प्रकाश कुमार उइके को भारतीय आदमजाति सेवक संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया,
आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए समर्पित संगठन भारतीय अदमजाति सेवक संघ का गौरवशाली विरासत के साथ अब एक नए नेतृत्व के तहत कार्य करेगा। बैठक में संघ में कुछ नए सदस्यों को भी मनोनीत किया, अब वर्तमान कार्यकारणी में उपाध्यक्ष डा आर एम कुबेरप्पा, महासचिव अजय कुमार चौबे, कुंवर जितेन्द्र नरसिंह राणा, कोषाध्यक्ष श्रीमती एला बैन देसाई, सचिव पद पर राजेश मालविया, सुरेन्द्र कुमार चौहान, प्रदीप महान्ती, कार्यकारणी सदस्य भुवनेश शर्मा, सदस्य जय प्रकाश गुप्ता,मुकन्द बापट, कुंवर जितेन्द्र नरसिंह व धानका समाज के राजेन्द्र खर्रा, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मुन मुन भाई मिश्रा को मनोनीत किया गया,
इस अवसर पर महासचिव अजय कुमार चौबे ने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के इतिहास पर नजर डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना महात्मा गांधी की प्रेरणा से हुई टक्कर बापा (अमृतलाल ठक्कर) द्वारा डा राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में आदिवासियो के उत्थान के लिए की गई। जो बाद में देश के प्रथम राष्ट्रपति बने,इस संगठन का नेतृत्व समय-समय पर देश के महान और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने किया गया,सभी महान नेताओं ने संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया,आज इसकी शाखाएं देशभर फैली है।
प्रकाश कुमार उइके ने इसे अपने लिए नई चुनौती मानते हुए कहा कि आदिवासियों समूदाय आज भी अपने अधिकारों के प्रति उदासीन हैं उसे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, तभी देश की मुख्य धारा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेगा, प्रकाश कुमार उइके के आदिवासियों के लिए एक लीगल सेल बनाने पर जोर दिया, उन्होंने बताया आदिवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए जल्द ही एक लीगल सेल का गठन किया जाएगा जो देश के सभी हिस्सों में लोगों को जागरूक कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संघर्ष करने के लिए तैयार करेगा।
इस अवसर पर देश के सभी प्रांतों से आदिवासी समुदाय के प्रमुख लोग उपस्थित थे, सभी ने नए अध्यक्ष प्रकाश कुमार उइके को अपना समर्थन करते हुए बताया कि आने वाले समय में भारतीय आदमजाति सेवक संघ का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
बैठक को सुचारू रूप चलाने व व्यवस्था में भारतीय आदमजाति सेवक संघ के कार्यालय सचिव रविकांत झा, अनिल शर्मा, परदेसी राणा सहित सभी कर्मचारियों ने अहम् भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *