देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

जयपुर, 11 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रवेश पत्र अपलोड करने, परीक्षा केंद्रों पर सामग्री पहुंचाने के अलावा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक होंगी जबकि 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी। दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 610 और बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख 58 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इन परीक्षाओं के लिए छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। राज्य के 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *