देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के साथ बैठक से पहले बंग भवन में दिल्ली पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठाए

नई दिल्ली, 02 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यहां लुटियंस जोन के बंग भवन में दिल्ली पुलिस के जवानों की मौजूदगी पर सवाल उठाये। सुश्री बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में हैं। उनका यहां चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुश्री बनर्जी,एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करके अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत करायेगा। पार्टी का कहना है कि वह पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों के कथित पक्षपाती, मनमाने, भेदभावपूर्ण और राजनीति से प्रेरित व्यवहार पर अपनी गंभीर चिंताओं को औपचारिक रूप से दर्ज करायेगी।

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगे रखकर उन पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करेगा। दिल्ली पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *