Friday, March 20, 2026
Latest:
खेल

पूर्व फुटबॉलर चंदन बनर्जी का निधन

कोलकाता, 29 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के पूर्व कप्तान चंदन बनर्जी का गुरुवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। साठ के दशक के अंत में उन्होंने ईस्ट बंगाल का नेतृत्व किया था। वह एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1954 में मिलन समिति से एक फुटबॉलर के रूप में अपना करियर शुरू किया। स्टॉपर चंदन बनर्जी साठ के दशक में लाल-पीली जर्सी से खेले थे और 1966 में ईस्ट बंगाल के कप्तान बने थे। उन्होंने क्लब को कई ट्रॉफियां जिताईं। 2015 में क्लब ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद वह भवानीपुर के रास्ते जॉर्ज टेलीग्राफ में शामिल हो गए और सुर्खियों में आ गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *