देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

खाने के शौकीनो के लिए फूड फेस्टिवल का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया उद्घाटन 

-: ऐजेंसी/सक्षम भारत :-

नई दिल्ली। शुक्रवार जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। यह महोत्सव नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया द्वारा हर वर्ष किया जाता है। लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से महोत्सव आयोजित नही हो पा रहा था। पहले दिन लोहड़ी और खुशनुमा मौसम के कारण महोत्सव का मजा दोगुना हो गया। 500 तरह के व्यंजन, 28 राज्यों से प्रतिनिधत्व कर रहे 300 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने पंद्रह हजार विजीटर्स का मन मोह लिया। यूं तो यह महोत्सव शुक्रवार सुबह से ही मेहमाननवाजी करने के लिए तैयार था। इसकी औपचारिक शुरुआत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा शाम को की गई। इस अवसर पर पुरी ने देश भर से आए पटरी दुकानदारों की सराहना की। वहीं आयोजकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंशा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर देश के पटरी दुकानदारों की समृद्धि के लिए स्वनिधि योजना चलाई है। बहुत कम समय में लाखों लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। संस्था के नेशनल कनवीनर अरबिंद सिंह ने कहा कि ऐसे महोत्सव का होना बहुत ही आवश्यक है। इन आयोजनों से पटरी दुकानदारों के उत्थान के नए आयाम मिलते हैं। नेशनल स्ट्रीट फूड वेंडर्स की प्रोग्राम हेड संगीता सिंह ने कहा कि 12वें स्ट्रीट फूड फेस्टिवल तक का सफर काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। इस महोत्सव की शुरुआत नासवी की एक छोटी सी आम सभा में कुछ वेंडरों द्वारा हुई थी। आज यह महोत्सव अपनी तरह का विश्व का सबसे बड़ा महोत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *