Tuesday, March 17, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

गया में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला, दो की मौत, चार घायल

गया, 13 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बिहार में गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।
रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मुहल्ला निवासी प्रभु मांझी कई महीनों से अपने ससुराल भुई टोली में रह रहा था। प्रभु मांझी ने आज सुबह ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। मृतकों में 40 वर्षीय कांति देवी एवं 08 वर्षीय चिंटू कुमार शामिल है। घायलों को अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया है।
श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रभु मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *