Thursday, March 19, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़कर 76.45 पर पहुंचा

मुंबई, 26 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। एशियाई और अन्य उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 76.45 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.48 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 76.45 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 76.64 पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.54 पर कारोबार कर रहा था।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत बढ़कर 103.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *