Thursday, March 19, 2026
Latest:
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे-प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘लव विवाह.कॉम’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 19 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘लव विवाह.कॉम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन की फिल्म ‘लव विवाह.कॉम’ में आम्रपाली और चिंटू की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को अनंजय रघुराज ने निर्देशित किया है, और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट्स की है, जिसका किरदार चिंटू निभा रहे हैं। कॉलेज में उसे अपने सीनियर आम्रपाली से प्रेम हो जाता है।

फिल्म निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा,यह एक दम फ्रेश पटकथा है। कहानी कहीं से प्रभावित नहीं है। उन्होंने कहा कि’लव विवाह.कॉम’ एक बेहतरीन सामाजिक फिल्म है। हमने मेहंदी लगा के रखना से जो सार्थक सिनेमा की शुरुआत की थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसी जॉनर की यह फिल्म है, जो हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों में लेकर आएगी।

गौरतलब है कि फिल्म ‘लव विवाह.कॉम’ के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं। सह निर्माता पदम् सिंह हैं। संगीत रजनीश मिश्रा का है और गीत श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आजाद सिंह का है।कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडेय नजर आयेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *