Wednesday, March 18, 2026
Latest:
देश दुनिया

रक्षामंत्री 2 सिंतबर से जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली, 30 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 2 सितंबर से द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे. इसके तहत वह 2-3 सितंबर को जापान और 5-6 सितंबर दक्षिण कोरिया के प्रवास पर रहेंगे.

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जापान यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवाया के साथ वार्षिक रक्षा मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे. मंत्रिस्तरीय संवाद का उद्देश्य भारत-जापान विशेष सामरिक एवं वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाना है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच पारस्परिक रक्षा और सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात भी करेंगे.

दक्षिण कोरिया में राजनाथ सिंह वहां के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जियोंग केइयोंग-डू के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वे दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री श्री ली नाक-योन से भेंट करेंगे. वह दक्षिण कोरिया की राजधानी में रक्षा उद्योग सहयोग के लिए होने वाली वार्ता का भी हिस्सा होंगे. यहां सियोल में बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) बैठक में दोनों देशों के रक्षा उद्योग से जुड़े लोग शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *