Tuesday, March 17, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटा

मुंबई, 17 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 73.65 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.65 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 33 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.32 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 91.39 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 73.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *