Thursday, March 19, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित, हालात पर काबू नहीं

गुवाहाटी, 08 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। असम के दो जिलों में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, विश्वनाथ और लखीमपुर जिलों में 31,970 लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, असम में अभी तक कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में असम के तीन जिलों के 22 गांव जलमग्न हैं और 413.3 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *