देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मुंबई में ताऊते तूफान से बड़ा हादसा, समंदर में फंसा नेवी का पी-305 जहाज डूबा, 127 लोग लापता

मुंबई, 18 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। चक्रवाती तूफान ताऊते ने 5 राज्यों में भारी तबाही मचाया है। इस बीच हादसे की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मुंबई में समंदर में फंसा नेवी का पी-305 जहाज डूब गया है। जहाज में सवार 127 लोग लापता हो गए हैं। जबकि 146 लोगों को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार जहाज में 273 लोग सवार थे। हादसे के बाद नेवी लापता लोगों की तलाश कर रही है।

कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा को डराने के बाद अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊते सोमवार रात गुजरात पहुंच गया। तूफान ताऊते के कारण गुजरात के सोमनाथ, वेरावल, अमरेली में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अब तूफान ने सौराष्ट्र तटीय इलाकों में अपना असर दिखा रहा है।

आज सुबह से जामनगर में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं सूरत एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सौराष्ट्र के 21 जिलों की 84 तहसीलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तूफान से सोमनाथ, अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट में तेज हवाओं से कई पेड़ धरासाई हो गए। राज्य में बचाव और राहत के लिए छक्त्थ् की 44 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालाकि राजस्थान में तूफान के कमजोर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *