मनोरंजन

स्वतंत्र पत्रकारों को मिली जैकी श्रॉफ और रोहित शेट्टी की मदद

.अनिल बेदाग.

-: ऐजेंसी सक्षम भारत :-

मुंबईए 13 मई ;वेबवार्ताद्ध। कोरोना महामारी से ना केवल लोगों का स्वास्थ्य अपितु जान भी दाँव पर लगी है। इस जानलेवा वायरस से लोगों की जीवन की रक्षा के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है ताकि बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पिछले वर्ष की स्थिति से यह वर्ष अधिक भयावह है जिससे लोगों की जान तो जा रही है साथ ही इलाज की भी असुविधा हो रही है। इस पर गत वर्ष से ही लोगों का व्यवसाय भी छीन गया है। सभी आर्थिक विपन्नता का शिकार हो रहे हैं। खासकर मजदूरए स्वतंत्र मीडिया कर्मीए छोटे व्यापारी और कई प्राइवेट कंपनी में कार्ययत लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जो अपने गाँव और क्षेत्र को छोड़कर शहरों में जीवन यापन हेतु आये हैं उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है। सरकारी सहायता भी उन तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में कुछ विशेष वर्गों द्वारा सहयोग देना ही उनकी आशा का एक मात्र साधन है। कई फिल्मी हस्तियां भी सेवा भाव से लोगों की मदद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने स्वतंत्र पत्रकारों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और पिछले लॉकडाउन से ही पत्रकारों को राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी सहयोग राशि देकर कई स्वतंत्र पत्रकारों की सहायता की है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में तीस वर्षों से रिपोर्टिंग करने वाले जॉनी वाज कोविड 19 के प्रकोप से चिंतित थे। उनके संपर्क में कई स्वतंत्र पत्रकार भी हैं जिनकी दुर्दशा से वे भली भांति परिचित हैं। इस समय सभी आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गए हैं। जॉनी की अगुआई में सबने मिलकर फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी कलाकार और निर्देशक सहित असोसिएशन को अपनी हालत के बारे में अवगत कराया। उनके सहायता के लिए जैकी और रोहित शेट्टी ने तुरंत हाथ बढ़ाया। सहायता प्राप्त होते ही पत्रकारों ने दोनों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *