सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, ।- ब्लड डोनर की है जरूरत
मुंबई, 06 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलिवुड सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और ब्लड डोनर की जरूरत है। ‘दिल बेचारा’ और ‘पाताल लोक’ में नजर आ चुकीं ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने इस बाबत ट्विटर पर जानकारी शेयर की है।
ऐक्ट्रेस ने गुरुवार सुबह 10ः07 बजे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें ए-ब्लड की जरूरत है। ऐक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि अरिजीत सिंह की मां कोलकाता के एएमआरआई, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।
स्वास्तकिा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर भी इस बाबत जानकारी शेयर की है। अरिजीत सिंह की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी अभी फिलहाल नहीं है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।