दिल्ली मे न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)।राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 63 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।