देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में कोरोना के 16600 से अधिक नये मामले, 112 की मौत

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि जारी रही और इस दौरान 16,600 से अधिक नये मामले सामने आये तथा 112 और मरीजों की मौत हुई जबकि सक्रिय मामले 3,500 से अधिक और बढ़कर 54,000 के पार पहुंच गये।
दिल्ली में गुरुवार को सक्रिय मामले 3,573 और बढ़कर 54,309 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 16,699 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7,84,137 तक पहुंच गयी है जबकि 13,014 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 7,18,176 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक रूप से घट कर 91.58 फीसदी पर आ गयी।
इस दौरान 112 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आँकड़ा 11,652 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.49 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चैथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 82,569 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 2.37 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 8,39,168 है।
इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 8,661 पहुंच गयी है जो बुधवार को 7,598 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *