देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में बादल घिरे रहने, तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान: मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

आईएमडी ने बताया कि अगले पांच छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *