देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का निधन

बैकुंठपुर/रायपुर, 25 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे श्री गुलाब सिंह का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह किड़नी की बीमारी से काफी समय से जूझ रहे है।जिला अस्पताल में उनका डायलिसिस हो रहा था। आज सुबह उनकी जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। श्री सिंह काफी मिलनसार नेता थे। वह पहली बार 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। राज्य गठन के बाद पहली बार 2003 में हुए चुनाव में वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने श्री सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री बघेल एवं डा.महंत ने अलग अलग जारी शोक संदेश में उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *