देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

नायडू ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। श्री नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा, “बिहार के स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *