पेट्रो केमिकल कम्पनी में रिएक्टर फटने के बाद लगी भीषण आग, आठ कामगार घायल
वडोदरा, 19 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। गुजरात के वडोदरा जिले में आज तड़के एक पेट्रो-केमिकल कम्पनी का रिएक्टर फटने और इसके बाद भीषण आग लगने की घटना में कम से कम आठ कामगार झुलस कर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वडोदरा से करीब 25 किमी दूर सावली तालुक़ा के गोठड़ा गांव के निकट स्थित शिवम पेट्रोकेम इंडस्ट्रीज का एक रिएक्टर तड़के क़रीब 4 से 5 बजे के बीच जोरदार आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के आठ से दस किमी तक सुनी गयी। इसके बाद लगी आग में कम से कम आठ कर्मी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने का काम समाचार लिखे जाने तक जारी था।