शिल्पा शेट्टी-मीजान के बीच में कूदे राजपाल यादव, ‘धड़कन’ के गाने पर करने लगे डांस
मुंबई, 17 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राजपाल यादव ने पिछले दिनों अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर इंडस्ट्री से तमाम सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। शिल्पा शेट्टी ने भी राजपाल यादव को बर्थडे विश किया, जिसका अंदाज जरा हटकर नजर आया।
शिल्पा शेट्टी ने राजपाल यादव को बर्थडे विश करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ‘हंगामा 2’ की शूटिंग के दौरान का है, जो मनाली में शूट किया गया। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में राजपाल यादव और शिल्पा शेट्टी ऐक्ट्रेस की हिट फिल्म ‘धड़कन’ के गाने ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने के म्यूजिक पर ऐक्ट करते दिख रहे हैं। वीडियो में मीजान भी नजर आ रहे हैं, जो दोनों को देखकर हक्के-बक्के हैं। शिल्पा और राजपाल का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
शिल्पा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपके आसपास रहना हमेशा फन से भरा होता है। हैपी बर्थड राजपाल यादव। ईश्वर करे आपका आनेवाला समय ऐसे ही खुशियों भरे मोमेंट्स और क्रेजी डांस से भरा हो।’