देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 25 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5,955 मामले बढ़े हैं, वहीं पंजाब में 303, नई दिल्ली में 128, मध्य प्रदेश में 119 और तेलंगाना में 107 मामले बढ़े हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दादरा- नगर हवेली दमन-दीव, गोवा, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुड्डुचेरी और राजस्थान में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,742 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 46 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 11,799 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 38 हजार 705 हो गयी है। सक्रिय मामले 4801 बढ़ गये जिससे इनकी संख्या अब एक लाख 51 हजार 708 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 138 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 705 हो गया है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान-निकोबार–4———4950—–62
आंध्र प्रदेश—— 603——- 881731—7168
अरुणाचल प्रदेश–4——— 16776—- 56
असम———-1606——–214757—1091
बिहार———- 509——–260310—1538
चंडीगढ़ ——–250——– 20940—–351
छत्तीसगढ़ ——-2911 ——-304956—3813
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 4———– 3398—– 2
दिल्ली——— 1137——– 626331—-10905
गोवा———- 495———-53416—–789
गुजरात——–1869———261871—- 4407
हरियाणा ——-955———-266099——3043
हिमाचल प्रदेश—229——— 57233——995
जम्मू-कश्मीर —-771———-123367—–1955
झारखंड——– 431———-118201—– 1087
कर्नाटक ——-6096———-930778—– 12309
केरल ———53153——–987720—— 4136
लद्दाख——– 53————9624———130
लक्षद्वीप——-86————236———-0
मध्य प्रदेश—-2270———-254186——3857
महाराष्ट्र—— 60559———2008623—–51937
मणिपुर——–41———— 28836——- 373
मेघालय——-18————-13792——–148
मिजोरम——-23———— 4380——— 10
नागालैंड——8————-12093———-91
ओडिशा——-588———– 334333——-1914
पुड्डुचेरी ——189———– 38801——– 666
पंजाब ——-3598————170435——-5786
राजस्थान—–1204———–315812——- 2785
सिक्किम ——47———— 5950———-135
तमिलनाडु—- 4062———-833089——-12478
तेलंगाना—— 1852——— 294782——–1630
त्रिपुरा ———25———–32984——— 391
उत्तराखंड ——491———94850——-1690
उत्तर प्रदेश—–2190———592192——-8721
पश्चिम बंगाल—3377——– 560668——-10256
कुल———-151708—— 10738501—–156705

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *