देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

नायडू ने पंडित दीनदयाल को किया नमन

नई दिल्ली, 11 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा है कि वह प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे।
श्री नायडू ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पंडित दीनदयाल एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे जिनकी अंत्योदय की अवधारणा में अगाध आस्था थी। उन्होंने आजीवन दुर्बल और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किये। उनका एकात्म मानवतावाद, राष्ट्र का मार्गदर्शन करता है।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में पंडित दीनदयाल के इस कथन का भी उल्लेख किया, “यह जरूरी है कि हम सदैव अपनी राष्ट्रीय अस्मिता के बारे में सोचें, उसके बिना स्वतन्त्रता का कोई अर्थ नहीं है।”
श्री नायडू ने कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं मूर्धन्य राजनेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को सादर नमन करता हूं। ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *