मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा का शॉकिंग खुलासा, डायरेक्टर ने दी थी ब्रेस्ट सर्जरी करवाने की सलाह

मुंबई, 09 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रियंका चोपड़ा 9 फरवरी को अपना मेमॉयर ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च करने जा रही हैं। इसके पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी टीजर ऑडियो बुक के रूप में रिलीज किया है। इसकी काफी तारीफ हो रही है। प्रियंका को इसमें कहते सुना जा सकता है कि उनका करियर जो कि फिजिकल अपीयरेंस पर बेस्ड है, ऐसा लग रहा था कि शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। प्रियंका का एक इंटरव्यू सुर्खियों में है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक डायरेक्टर ने उनको ब्रेस्ट की सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

मेट्रो डॉट को यूके को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद वह बॉलिवुड में कदम रखने की तैयारी में थीं। शुरुआत में एक फिल्म के ऑफर में डायरेक्टर ने उनसे कुछ ऐसा कहा कि मूवी छोड़नी पड़ी।

वह बताती हैं, मेरे करियर की शुरुआत थी लेकिन मैंने उनको कभी नहीं बताया कि मैं फिल्म से क्यों निकल गई। प्रियंका ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे ब्रेस्ट इनहैंसमेंट सर्जरी करवाने और ‘प्रपोर्शंस’ ठीक करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उनसे जबड़ा ठीक करवाने और बट्स पर भी कुशनिंग करवाने की सलाह दी गई थी। प्रियंका ने बताया कि उस वक्त उनके जो मैनेजर थे, वो भी इस बात पर सहमत थे।

प्रियंका ने बताया कि ये चीजें उस वक्त इंडस्ट्री में नॉर्मल थीं। उन्होंने कहा, मुझमें कभी अपने लिए खड़े रहने की हिम्मत नहीं थी और असल में इसे स्वीकार करने की भी। क्योंकि मैंने कई बार सुना था कि ज्यादा बवाल मत करो, तुम इंडस्ट्री में नई हो।

प्रियंका आगे बताती हैं, मैं खुद को आगे सोचने वाली, स्मार्ट लड़की मानती थी फिर भी मुझे यह बात फील हुई। धीरे-धीरे वक्त के साथ मैंने चीजें सीखीं पर उस समय में डरी हुई थी। प्रियंका ने बताया कि उस वक्त उन्हें बहुत छोटा फील हुआ और इनसिक्योरिटी भी आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *