मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने पहली बार बेटी संग शेयर की तस्वीर, बताया क्या रखा है उसका नाम

मुंबई, 01 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें अनुष्का बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, उसका चेहरा तस्वीर में नहीं दिख रहा है। तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होंने जो ट्वीट किया, उसमें बताया कि बेटी का नाम वामिका रखा है।

वामिका से साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर ‘व’ और अनुष्का के नाम के आखिरी अक्षर ‘क’ को जोड़कर रखा गया है। अनुष्का ने पहला ट्वीट किया, ‘हम साथ में प्यार के साथ रहते हैं, जिंदगी का यही तरीका है लेकिन यह छोटी सी वामिका इसे नए लेवल पर ले गई है! कई बार कुछ मिनट में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद, सारे इमोशंस का अनुभव एकसाथ हो जाता है।’

वहीं, दूसरे ट्वीट में अनुष्का ने लिखा, ‘नींद नहीं है लेकिन हमारे दिल भरे हुए हैं। बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए सभी को थैंक्स।’ बता दें, 11 जनवरी को विराट और अनुष्का ने बेबी गर्ल का वेलकम किया था। विराट ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की थी।

विराट ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया था। बता दें, उस वक्त विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे लेकिन बीच में ही भारत लौट आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *