Friday, March 20, 2026
Latest:
व्यापार

रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 डॉलर पर खुला

-रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 86.41 पर बंद हुआ था

मुंबई, 24 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार पर भारी पड़ रही है, जिससे रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.24 तक पहुच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 86.41 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.15 पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *