देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पशु कोई वस्तु नहीं, इनमें भी जीवन है: शिवराज

भोपाल, 18 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज कहा कि भोपाल में कुछ ‘नराधमों’ ने श्वान को गोली मारकर मानवता को शर्मसार किया है और इस घटना से उन्हें पीड़ा हुयी है। श्री चैहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि पशु कोई वस्तु नहीं, अपितु इनमें भी जीवन है। ये भी करुणा, सम्मान, दोस्ती और समर्थन के योग्य हैं। इन्हें भी जीने का समान अधिकार है। इस धरा पर केवल मनुष्य को ही विशेषाधिकार नहीं है। सृष्टि के संतुलन के लिए सभी जीवों का जीवन आवश्यक है। श्री चैहान ने कहा कि जीओ और जीने दो के मंत्र से ही यह दुनिया संतुलित और श्रेष्ठ बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *