देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राहुल का देशवासियों से किसानों के संघर्ष से जुड़ने का आग्रह

नई दिल्ली, 08 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान कृषि विरोधी कानूनों को वापस करने के लिए आंदोलन कर रहा है इसलिए हर नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए। श्री गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी कानून ख़त्म हों। किसान के लिए बोले भारत।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *